डालसा की मोबाइल वैन करनडीह के नागाडीह गांव पहुंची , चलाया गया कानूनी जागरूकता अभियान

डालसा की मोबाइल वैन करनडीह के नागाडीह गांव पहुंची , चलाया गया कानूनी जागरूकता अभियान

जमशेदपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकार , न्याय सदन , सिविल कोर्ट जमशेदपुर के निर्देशन में 90 दिन के आउटरीच कार्यक्रम के तहत मोबाईल वैन द्वारा सोमवार को करनडीह प्रखंड के नागाडीह गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया । इस दौरान डालसा टीम में शामिल पीएलवी में मुख्य रूप से नागेन्द्र कुमार, सुनील पांडेय, अरुण रजक , जोबा रानी बासके , जयंतो नंदी, सुनीता कुमारी , शंकर गोराई , बालेश्वर दास एवं चैतन्य नायक शामिल थे। उक्त जागरूकता अभियान करनडीह प्रखंड के नागाडीह गांव सहित अन्य जगहों में जरूरतमंद लोगों के बीच कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया और डोर टू डोर कैम्पेनिंग भी किया गया । इस दौरान उन्हें पीएलवी द्वारा डालसा के कार्य व उद्देश्य के बारे में बताया गया । साथ ही बाल विवाह, बाल श्रम , चाईल्ड प्रोटेक्शन , शिशु प्रोजेक्ट, मानव तस्करी, घरेलू हिंसा, डायन प्रथा, नशापान , आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा राज्य एवम केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी बताया गया ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई