जमशेदपुर निवासी डॉ. मौसमी पॉल अभाविप की प्रदेश अध्यक्ष औऱ मनोज सोरेन झारखंड प्रदेश मंत्री पद के लिए निर्वाचित किए गए हैं. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रदेश मंत्री के निर्वाचन प्रक्रिया के चुनाव अधिकारी अभाविप की प्रदेश छात्रा प्रमुख प्रो. पुष्कर बाला ने निर्वाचन परिणामों को घोषित किया. कार्यालय मंत्री सुभम पुरोहित ने यह जानकारी दी. उन्होंने रांची स्थित अभाविप के प्रदेश कार्यालय में लगातार न्यूज डॉट कॉम को बताते हुए कहा कि धनबाद में तीन दिवसीय 25वां अधिवेशन होना है. यह अधिवेशन तीन से पांच जनवरी तक चलेगा. जिसमें दोनों लोगों को कार्यभार दिया जाएगा.






