*युवा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मिला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से*
*रांची :* मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से युवा कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल रोहित सिन्हा के नेतृत्व में मिलकर उन्हें नई सरकार के लिए शुभकामनाएं दी।
युवा कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री से मांग किया कि झारखंड के युवाओं को रोजगार और बेहतर शिक्षा सुविधा मुहैया कराए। जिससे कि राज्य के युवाओं को अन्य प्रदेशों में नहीं जाना पड़े। इसके साथ ही युवाओं को राज्य में शिक्षा ग्रहण करने में खर्च भी कम आएगा। नेताओं ने सभी क्षेत्र में मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे जनहित व विकास के कार्यों की सराहना की। रोहित ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच का ही परिणाम है कि आज लाखों महिलाओं को मईया योजना का लाभ मिल रहा है। जिससे महिलाओं में मुख्यमंत्री और सरकार के प्रति उत्साह है। प्रतिनिधिमंडल में रोहित सिन्हा, सौरभ अग्रवाल, कुलदीप कुमार रवि, गौरव सिंह और नूर मोहम्मद सहित अन्य शामिल थे।