10 बिहार रेजिमेंट के 1971 के युद्ध वीर हवलदार सोने लाल हुवे सम्मानित

10 बिहार रेजिमेंट के 1971 के युद्ध वीर हवलदार सोने लाल हुवे सम्मानित

भारतीय सेना के इतिहास में 1971 के भारत पाक युद्ध के दौरान बिहार रेजिमेंट की सबसे युवा बटालियन 10 बिहार थी जो कि अपने सिर्फ 5 साल के अनुभव और वीर बिहारी के हौसलों के साथ युध्द में उतरी थी, युद्ध के दौरान कर्नल साहनी के नेतृत्व में बटालियन ने एक अच्छे युद्ध कौशल का परिचय देते हुए इस युद्ध की दशा दिशा ही बदल डाली और युद्ध के सबसे पहले पोस्ट अखौरा (4 दिसम्बर 1971 ) को जीतकर बांग्लादेश में बांग्लादेशी हिन्दू और मुस्लिम भाई-बहनों पर हो रहे अराजकता जो कि पाक सेना द्वारा किया जा रहा था l उस अमानवीय करवायी को रोकने हेतु एक मार्ग प्रशस्त कर बांग्लादेशी जनता की सहायता हेतु भारतीय सेना का मार्ग प्रशस्त किया l लौह नगरी के वीर योंद्धा हवलदार सर्विस नम्बर 4244930K सोने लाल को 4 दिसंबर अखौरा दिवस के उपलक्ष्य में 10 बिहार बटालियन के सेवनिवृत्त वीर बिहारी जमशेदपुर शहीद स्थल पर एकत्रित हुवे और वीरों को श्रद्धांजलि दिए। साथ ही विजय दिवस के दिन वीरों की गौरव गाथा को याद किया गया l इस दिन सबसे खुशी की बात ये रही अपने लौह नगरी में 1971 की युध्द में भाग लिए अपनी बटालियां के दो वीर बिहारी आज भी हमारे बीच मौजुद हुए, उनके द्वारा उस समय किए गए वीरता की कहानी को सुन मन हर्ष के साथ रोमांच से भर गया l आज गोलमुरी वॉर मेमोरियल पर हवलदार सोने लाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में 10 बिहार के सेवानिवृत्त सैनिक मोहन सिंह मनोज कुमार आशुतोष कुमार सिंह राजेश कुमार निरज कुमार सदिप कुमार मौजूद थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित