ग्रेजुएट कॉलेज बीएड विभाग के छात्राओं ने ओल्ड एज होम, बाराद्वारी और निर्मल हृदय का किया शैक्षणिक भ्रमण

ग्रेजुएट कॉलेज बीएड विभाग के छात्राओं ने ओल्ड एज होम, बाराद्वारी और निर्मल हृदय का किया शैक्षणिक भ्रमण
विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर ग्रेजुएट महाविद्यालय के बीएड विभाग के छात्राओं ने ओल्ड एज होम, और निर्मल हृदय ,बाराद्वारी जमशेदपुर का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम किया. यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ वीणा सिंह प्रियदर्शी के आदेश से किया गया. उन्होंने कहा कि एक दिन सभी को बुढ़ापा आना है. और समाज में वैसे बच्चे हैं, जिसका कोई नहीं है. इसलिए समाज का कर्तव्य है की हम लोग उनका सहयोग करें . बीएड के विभागाध्यक्ष डॉक्टर विशेश्वर यादव ने कहा कि अत्यधिक ठंड के कारण हम लोग सभी छात्राओं एवं शिक्षिकाओं के साथ गर्म कपड़ा, खाने-पीने का सुख अनाज, बिस्कुट, फिनायल, डिटॉल एवं अन्य आवश्यक सामग्री लेकर ओल्ड एज होम, बाराद्वारी और निर्मल हृदय, बाराद्वारी छात्राओं शिक्षकों के साथ आए हैं और इनके साथ कुछ पल बिताएंगे जिससे इन लोगों को अपनापन का एहसास हो. इस अवसर पर प्रो डोरिस दास ने इस कार्य के लिए सभी को शुभकामनाएं दी. इस कार्यक्रम में डॉ पूनम ठाकुर, डॉ अपराजिता, डॉ श्वेता बागडे, डॉ जया शर्मा, प्रो दीपिका कुजूर, प्रियंका कुमारी, डॉ रानी सिंह, प्रो प्रियंका भगत, डॉ मीनू वर्मा, प्रो प्रेमलता पुष्प मुख्य रूप से उपस्थित थी. इस अवसर पर बीएड सेमेस्टर- 4 के संजना सिंह, पूजा नाग, सुतापा, रितु, रिचा, रुचि, प्रियंका, श्वेता, संगीता, मेघा, नेहा, एलिना, रंजना, अंजलि का महत्वपूर्ण योगदान रहा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई