22 जून को आजसू पार्टी स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाएगी

22 जून को आजसू पार्टी स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाएगी

आजसू पार्टी गुमला जिला समिति की एक आवश्यक बैठक स्थानीय परिसदन गुमला में जिला अध्यक्ष दिलीप नाथ साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्यरूप से आगामी 22 जून 2024 को आजसू पार्टी के स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस दिन बलिदान दिवस के साथ साथ 1000 युवाओ के साथ युवा सम्मलेन का आयोजन किया जायेगा। स्थापना दिवस का कार्यक्रम गुमला के तीनों विधानसभा स्तर पर गुमला, सिसई और बिसुनपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम के उपरांत प्रचंड गर्मी को देखते हुए तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 100 की संख्या में वृछा रोपण का कार्यक्रम किया जायेगा। 25 जून तक सभी विधानसभा में चूल्हा प्रमुख बनाने का निर्णय लिया गया। 26 जून से 26 जुलाई तक झारखण्ड के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चूल्हा प्रमुखों का शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम चलेगा। आजसू का कॉल सेंटर 24×7 खोला जायेगा, जिसमें 2 महिला और 2 पुरुष अपना योगदान देंगे। तत्पश्चात 8 अगस्त को शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के दिन मोराबादी राँची में 1 लाख युवाओ का सम्मलेन होगा। 09 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा में विश्व आदिवासी दिवस मनाया जायेगा। 15 अगस्त को झंडोतोलन के पश्चात 16 अगस्त से 02 अक्टूबर तक पुरे 81 विधानसभा में पार्टी के सुप्रीमों श्री सुदेश कुमार महतो जी का पदयात्रा का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है।

मौके पर जिलाध्यक्ष दिलीप नाथ साहू, जिला महासचिव आनंद गुप्ता, केंद्रीय सचिव बोनीफास कुजूर, सचिन भगत, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, मनदीप महली, राहत अफ़ज़ा, बजरंग गोसाई, मिन्हाज़ खान, गोलु श्रीवास्तव, मनोज कुमार, दिलबाग कुमार, पिंकी कुजूर, माधुरी एक्का, दीप्ती रोश लकड़ा, रवि राम, सद्दाम हुसैन, रमेश उराव, अभिमन्यु कुमार सिन्हा, बंधन महली एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित