किसे रखें, किसे छोड़ें… राहुल, अखिलेश के सामने अपनी सीटों को लेकर ‘धर्मसंकट
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दोनों ने लोकसभा चुनाव 2024 में अच्छा प्रदर्शन किया है. लेकिन अब ये दोनों ही धर्मसंकट में फंस गए हैं. राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश की रायबरेली और केरल की वायनाड दोनों सीटों से शानदार जीत दर्ज की है. राहुल वायनाड से 3.90 लाख और रायबरेली से 3.64 लाख वोटों के अंतर से चुनाव जीता है यानि दोनों क्षेत्रों के लोगों में इसे लेकर कोई संशय नहीं था कि कांग्रेस नेता को ही जिताना है. लेकिन राहुल गांधी अब धर्मसंकट में फंस गए हैं.
राहुल गांधी के सामनेक धर्मसंकट है कि रायबरेली छोड़ें या वायनाड? ये एक ऐसा सवाल है, जिसे लेकर कांग्रेस में बड़ी बहस चल रही हो, तो कोई अचरज की बात नहीं होगी. वहीं, करहल विधानसभा सीट से विधायक अखिलेश यादव ने इस बार कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, जहां उन्होंने 1.70 लाख वोटों से जीत दर्ज की है. अब अखिलेश के सामने भी ये संकट है कि वे विधायक रहें या सांसद.






