आज ही के दिन 22 वर्ष की कड़ी मेहनत के बाद बना था ताजमहल
नयी दिल्ली : देश और दुनिया के इतिहास में 9 जून यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। एम.एफ. हुसैन ने आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कहा था। 1653 में आज ही के दिन ऐतिहासिक इमारत ताजमहल का निर्माण 22 वर्ष के निरंतर परिश्रम के बाद हुआ था। 1576 में 9 जून को ही महाराणा प्रताप और अकबर के बीच हल्दी घाटी का युद्ध शुरू हुआ था।
9 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1689 में आज ही के दिन अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की थी। 1753 में 9 जून को ही जाट राजा सूरजमल ने दिल्ली में लूटमार की ती। 1659 में आज ही के दिन दादर के बलूची प्रमुख जीवन खान ने दारा शिकोह को धोखे से औरंगजेब के हवाले कर दिया था।
9 जून के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:
1576 में 9 जून को ही महाराणा प्रताप और अकबर के बीच हल्दी घाटी का युद्ध शुरू हुआ था।
1588 में आज ही के दिन ड्यूक हेनरी द ग्यूसे की सेना ने पेरिस पर कब्जा किया था।
1653 में आज ही के दिन ताजमहल का निर्माण 22 वर्ष के बाद पूरा हुआ था।
1659 में 9 जून को ही दादर के बलूची प्रमुख जीवन खान ने दारा शिकोह को धोखे से औरंगजेब के हवाले कर दिया था।
1689 में आज ही के दिन अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की थी।
1720 में 9 जून को ही स्वीडन और डेनमार्क ने तीसरी स्टॉकहोम संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
1752 में आज ही के दिन फ्रांसीसी सेना ने त्रिचिनोपोली में ब्रिटिश के सामने आत्मसमर्पण किया था।
1789 में 9 जून को ही स्पेन ने वैंकूवर द्वीप के निकट ब्रिटिश जहाजों पर कब्जा किया था।
1960 में आज ही के दिन बर्थ कंट्रोल पिल वैध करने वाला अमेरिका पहला देश बना था।
1960 में 9 जून को ही चीन में तूफान से कम से कम 1,600 लोगों की मौत हो गई थी।
1964 में आज ही के दिन जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद लाल बहादुर शास्त्री ने देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला था।
1970 में आज ही के दिन जॉर्डन के शाह हुसैन के वाहन पर गोलियां चलाई गईं थीं।
1980 में 9 जून को ही अंतरिक्ष यान सोयुज टी-2 पृथ्वी पर लौटा था।
1975 में आज ही के दिन पहली विद्युत टंकण मशीन बनाई गई थी।
1979 में 9 जून को ही अमेरिका और सोवियत संघ के बीच हथियार नियंत्रण समझौता हुआ था।
2003 में आज ही के दिन गूगल ने इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस पेश किया था।
2009 में 9 जून को ही नासा ने चांद पर पानी की खोज के टोही यान भेजा था।
2012 में आज ही के दिन अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिक विवाह को अपना समर्थन दिया था।
हम आशा करते हैं कि आज ‘न्यूज़ फास्ट’ में आपको 9 जून का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही अन्य रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी व्हाट्स एप पर।






