कांग्रेस नेता मुख्तार आलम ने 10 दिनों से लापता बच्चा बादल उरांव को भेजवाया उसके घर ।

कांग्रेस नेता मुख्तार आलम ने 10 दिनों से लापता बच्चा बादल उरांव को भेजवाया उसके घर ।

असंगठित कामगार कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य मुख्तार आलम ने बताया कि मुझे टेंपो ड्राइवर के द्वारा बताया गया कि पिछले कई दिनों से बादल उरांव अपने घर से लापता है, बच्चे का उम्र 13 वर्ष है। बच्चे का पिता का नाम बुधवा उरांव है, बच्चा गुमला जिला, प्रखंड बसिया गांव टेंगरा टोली का रहने वाला। बच्चा को आज सुबह 10 बजे टेंपो ड्राइवर ने टोटो में पाया।
मुख्तार आलम ने बच्चे को टोटो से गुमला मंगवाया और अपने संज्ञान में लेकर बच्चे को अपने घर ले जाकर उसे नहलाया और उसे खाना पीना खिलाया, बच्चा काफी दिनों से भूखा था।

मुख्तार आलम ने बताया कि मैं बसिया में रहने वाले हमारे कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी अभय और पंकज जी से संपर्क करते हुए उनलोगो को मामले से अवगत करवाया। उसके बाद हमारे पार्टी के पदाधिकारी ने इस मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए बच्चे के परिवार वालों से संपर्क किया और उनके परिजनों वाले को गुमला भेजा । उसके बाद मैंने इस बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दूंगा।।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई