मांगुर मछली से भरा पिकअप वैन पलटा,ग्रामीण लूट ले गए सारे प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली
कतरास : तोपचांची के नेशनल हाइवे पर प्रतिबंधित थाई मांगुर मछलियों से भरा एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया.जिससे उसमें रखी सारी मछलियां सड़क पर ही फ़ैल गई.घटना तोपचांची थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे के पास कोटालड्डा स्थित ओवरब्रिज की है. वाहन चालक सुबोध कुमार ने बताया कि टायर ब्लास्ट हो जाने के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गया. मछली बंगाल से बिहार के औरंगाबाद ले जाया जा रहा था.वाहन दुर्घटना के बाद प्रतिबंधित सारी थाई मांगुर मछलियां रोड पर ही फैल गईं. इधर सड़क पर मछली गिरने की जैसे ही, बात फैली आसपास के ग्रामीण मछलियां लूटने पहुंच गए.कुछ ही देर में ग्रामीणों ने रोड में बिखरे लगभग सभी मछलियों को लूट लिया.






