रांची : बार में डीजे बॉय की हत्या करने वाला शख्स धराया, जानिए कौन है यह कातिल

रांची : बार में डीजे बॉय की हत्या करने वाला शख्स धराया, जानिए कौन है यह कातिल

बीती रात राजधानी रांची के चुटिया थानाक्षेत्र के एक्सट्रीम बार में एक डीजे बॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि गोली मारने वाला शख्स हाफ पैंट में चेहरा ढककर आया था और डीजे संदीप प्रमाणिक उर्फ सैंडी की गोली मारकर हत्या कर दी। जो जानकारी मिल पाई है उसके मुताबिक गोली मारने वाला शख्स पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि गया जिला अलीपुर थानाक्षेत्र से वह पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान अभिषेक सिंह के रूप में हुई है। वह रांची के सेल सिटी स्थित E9/8A फ्लैट में रहता था। पुलिस उसके फ्लैट में पहुंची तो ताला बंद था। इसके बाद पुलिस ने ताला तोड़कर उसके घर की तलाशी ली। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल राइफल को भी जब्त कर लिया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई