देवघर:- गोड्डा लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप पूर्व मुख्यमंत्री के प्रपौत्र अभिषेक आनंद झा चुनावी मैदान में उतरे
गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के प्रपोत्र अभिषेक आनंद झा चुनावी जनसंपर्क अभियान की शुरुआत से पहले आज देवघर के विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में विधि विधान से किए पूजा अर्चना और बाबा बैद्यनाथ से मांगा आशीर्वाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस दोनों प्रत्याशी के खिलाफ बोला हमला उन्होंने कहा की बीजेपी के निवर्तमान सांसद निशिकांत दुबे को लोगों ने 15 सालों से मोका दिया लेकिन उन्होंने जनता की समस्या को दूर करना दूर की बात लोगों से मिलना भी नही चाहते और अब तो वो कहते है चुनाव प्रचार नही करेंगे लोगों से वोट नहीं मांगेगे तो घमंड साफ़ दिख रहा है वही कोंग्रेस प्रत्याशी को लेकर कहा की उसकी पकड़ एक जाति में है इसलिए दोनों को हम टक्कर देने के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं और आज बाबा से आशीर्वाद लेकर जनता के बीच जाएंगे |
देवघर से पप्पु भारतीय की रिपोर्ट





