जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के सिद्धू
कान्हू मैदान के पास रहने वाले बिजय कुमार सिंह उर्फ़ मोनू को अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मार दी. बागबेड़ा थाना से कुछ दूरी पर ही यह घटनास्थल है. सुबह करीब 9.30 बजे की यह घटना है. गोली उसके पेट और हाथ में लगी है. उसके साथ घर की किसी महिला को भी गोली लगने की सूचना है. मोनू अखिलेश सिंह गैंग से जुड़ा रहा था और हाल ही में कन्हैया सिंह से भी उसका विवाद था.






