जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उपनगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार के निदेश पर आज लगातार तीसरे दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उपनगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार के निदेश पर आज लगातार तीसरे दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया जिसमें साकची क्षेत्र अंतर्गत पार्किंग में कब्जा कर व्यवसाय करने वालों पर कार्रवाई करते हुए लगातार तीसरे दिन कार्रवाई की गई आज नहीं के बराबर दुकान लगी परंतु शाम होते-होते कुछ दुकानदारों के द्वारा पुणे पार्किंग में कब्जा करने का प्रयास किया गया जिस पर कठोर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल किया गया तथा अवैध रूप से रखे हुए लोहे के सामग्रियों को जप्त किया गया तथा कई अतिक्रमण करने वालो पर जुर्माना अधिरोपित करते हुए 8500/ रुपए वसूल किया गया । धालभूम रोड स्थित asg eye अस्पताल के द्वारा अतिक्रमण कर सीढ़ी का निर्माण किया क्या था जिसे पूर्व में कई बार नोटिस जारी कर स्वत: हटाने हेतु निदेश दिया गया था परंतु नियमो की अनदेखा करते हुए नोटिस के विरुद्ध कार्य किया जा रहा था जिसके उपरांत विशेष पदाधिकारी श्री अरविंद तिर्की की अध्यक्षता में नगर प्रबंधक अनय राज , प्रकाश साहू के साथ कनीय अभियंता के साथ साथ इनफोर्समेंट दल के द्वारा जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिया गया । इसी दौरान अवैध रूप से सड़क पर कब्जा करने वालो पर करवाई करते हुए कई वाहनों के ऑनलाइन चालान भी किया गया ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई