हिंदू नव वर्ष यात्रा के तैयारी को लेकर हिंदू जनजागरण मंच की बैठक 

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से सनातन सभ्यता का नव-वर्ष प्रारम्भ होना है.

इस अवसर पर जमशेदपुर शहर में नव -वर्ष यात्रा का आयोजन वर्ष 2018 से होता आया है जिससे हिन्दू शभ्यता के पौराणिक महत्व का प्रचार प्रसार वर्तमान में होता रहा है.

हिंदू नव वर्ष यात्रा के निमित्त हिन्दू जंजागरण मंच जमशेदपुर की बैठक में संयोजक श्री अमित शर्मा के देखरेख से संपन्न हुई. बैठक में प्रेमनगर छठ घाट के प्रांगण मे जमशेदपुर के विभिन्न बस्तियों से मंच के सभी प्रमुख लोग उपस्थित रहे. 

यात्रा में प्रत्येक वर्ष हिन्दू सभ्यता की विशिष्ट कार्यों को प्रस्तुत किया जाता है. जिससे युवा वर्ग को प्रेरणा मिले, इस वर्ष यात्रा में तारापुर शक्तिपीठ माँ तारा की 21 फ़ीट की प्रतिछवि आकर्षण का केंद्र रहेगी।

यात्रा दिनांक 08/04/2024 को बर्मामाइंस डनलप मैदान से साकची सुभाष मैदान में माँ भारती की आरती से पूर्ण होंगी. बैठक में मुख्य रूप से पप्पू राव जी,जेपी जी,हरि जी,सरवण जी,राम जी,राकेश कंसारी जी,नवीन जी, अमित राम, श्री अमित, शर्मा,बिपिन जी,अमित सिहं,हरिनारायान राय, दुर्गा राव, बबलू सिंह, गोलू जी,शेरु जी,रतन जी,चन्दन जी.करण जी,राजू जी,समारु जी, एवं सैकड़ों लोग उपस्थित हुए.

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई