नगड़ी थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक

नगड़ी थाना परिसर में अंचल अधिकारी नगड़ी श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में होली को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। उक्त बैठक में शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाने का निर्णय लिया गया।
अंचल अधिकारी नगड़ी श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा की आपसी भेदभाव को भूलकर एक दूसरे को गले लगाकर शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने का पर्व है होली। हम सभी को मिलकर सबहार्दपूर्ण तरीके से होली का पर्व मानना है।
नगड़ी थाना प्रभारी श्री अभिषेक राय ने कहा कि प्रशासन से जो भी मदद होगी आप लोगों के सहयोग से हम उसे अवश्य पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में सम्मानित शांति समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। असामाजिक तत्वों पर हम सबको नजर रखनी है।
बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ समाजसेवी लाल प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव,कयूम अंसारी,केदार महतो,हाशिम अंसारी,बजरंग महतो,अब्दुल कुद्दुस,चूड़ामणि महतो,दिलरुबा हुसैन,शिला देवी,मोबिन अंसारी,कामलेस केसरी,अख़्तर अंसारी,राखी देवी,मो० अनीस,मनीष केसरी,शकील अंसारी,महावीर महतो,तस्लीम अंसारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई