सोनारी थाना- प्रभारी कुमार सरयू आनंद जी और सोनारी थाना शांति समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अमल कुमार पात्रो जी के अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई

आज दिनांक 18 3.2024 को सोनरी गुजरात संघ में सोनारी थाना- प्रभारी कुमार सरयू आनंद जी और सोनारी थाना शांति समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अमल कुमार पात्रो जी के अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई ,जिसमें आने वाले पर्व होली और रमजान के महीने में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर सभी ने अपने -अपने विचार रखें ,इसी क्रम में सोनारी थाना शांति समिति कमेटी को विस्तार करते हुऐ, एक उपाध्यक्ष श्री संजय यादव जी और सह-सचिव अभिषेक कुमार सिंह जी को नियुक्त किया गया दोनों ही नवनियुक्त उपाध्यक्ष एवं सह-सचिव विगत कई वर्षों से शांति समिति में अपने महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं ,उनके विगत वर्षों से किये गये कार्यों को देखते हुऐ उन्हें शांति समिति को और मजबूत करने के लिए यह पद दिया गया है, सभी शांति समिति के सदस्यों ने गर्म जोशी से इनका स्वागत किया।

सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद जी ,अध्यक्ष डॉ अमल कुमार पात्रो जी ,उपाध्यक्ष श्री संजय यादव जी ,सहसचिव अभिषेक कुमार सिंह जी ,मुकुल मिश्रा ,बबन शुक्ला ,मनदीप सिंह, बंटी शर्मा ,रवि ठाकुर, संतोष सिंह चमनदीप सिंह, उषा यादव किशोर साहू, अमरजीत सिंह उपस्थित थे।

Leave a Comment