मेष
किसी व्यक्ति से अहंकार का टकराव न होने दें. वाद-विवाद से दूर रहें. सेहत को लेकर अलर्ट रहना होगा. सुंदरकांड का पाठ करना लाभकारी रहेगा.
वृषभ
आज के दिन आंखें खुली रखें, वरना धोखा हो सकता है. उम्मीद के मुताबिक काम बनने से मन प्रसन्न रहेगा. कारोबार में नये प्रयोग हितकारी साबित होंगे.
मिथुन
आज धन लाभ के योग बन रहे हैं. अनुशासन का ध्यान दें. सेहत का ध्यान रखें. परिवार में सुख-शांति बना रहेगी. कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां मिल सकती हैं.
कर्क
आज के दिन वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें. व्यापारियों को लाभ हो सकता है. कार्य पर अधिक ध्यान दें. सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे हैं.
सिंह
आज के दिन रुके हुए कार्यों को दोबारा शुरू करने में सफलता मिलेगी. व्यापार में में पारदर्शिता के साथ काम करें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. दिन मिलाजुला रह सकता है.
कन्या
आज के दिन सकारात्मक रहें. व्यापार में नई शुरुआत के लिए आर्थिक तंगी रहेगी, लेकिन जल्द आपके कार्य बन जाएंगे. विद्यार्थियों को उम्मीद के हिसाब से परिणाम मिलेंगे.
तुला
आज के दिन दूसरों के प्रति आपका विनम्र स्वभाव रिश्तों को मजबूत करने वाला हो सकता है. कार्यक्षेत्र में सोच-विचार के बाद फैसला लें. सेहत का ध्यान रखें.
वृश्चिक
आज के दिन किसी के प्रति गुस्सा न करें. बॉस के साथ संबंधों को मजबूत रखें. व्यापार की बात करें तो सार्वजनिक बिगड़े संबंधों में सुधार आएगा और सम्मान भी बढ़ेगा.
धनु
आज के दिन कष्टदायक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. भोलेनाथ की उपासना करें, अवश्य ही आपको सभी विघ्नों से मुक्ति मिलेगी और यश की प्राप्ति होगी.
मकर
आज के दिन संपर्क बढ़ाने में पूरी ऊर्जा लगानी है. कार्यक्षेत्र में आ रही चुनौतियों से पार पाकर सफल होते दिख रहे हैं. व्यवसाय में प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहें.
कुंभ
कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियां आ सकती है. व्यापारियों को सौदों में मुनाफा होगा. विद्यार्थियों को आज से जमकर मेहनत करनी होगी. सेहत का विशेष ध्यान दें.
मीन
आज के दिन सभी के साथ सौम्य वाणी का प्रयोग करें. कर्मठ रहते हुए, लोगों की मदद करने से पीछे न हटे. अचानक स्वास्थ्य में गिरावट होने की आशंका है.






