सिद्धगोरा कावरिया धाम बालाजी मंदिर में प्रबंध समिति के बैठक अध्यक्ष आर यस यन राजू के नेतृत्व में की गई थी बैठक में मार्च महीना में होने वाली वार्षिक ब्रह्मोत्सव सह श्री कल्याणम वेंकटेश्वरा स्वामी और श्री राजश्यामाला महायागम की तैयारी पर चर्चा किया गया इस वर्ष ब्रह्मोत्सव धूमधाम से बनाने का निर्णय लिया गया, ब्रह्मोत्सव का पूजा करने विशाखपटम से पुरोहित लोग आ रहे हैं जो 13 मार्च से 17 मार्च 2024 तक पूरे विधि विधान के साथ पूजा का किया जाएगा जो इस प्रकार है 13 /03 /2024 को यगशाला, होमम, 14 /03 /2024 और 15 /03 /2024 को को कुमकुम पूजा, 16 /03/2024 को अभिषेकम, 17 /03 /2024 को कल्याणम पूजा का आयोजन किया जायेगा , बैठक में आर प्रभाकर राव, रवि किरण , प्रसाद राव ,रवि रामचंद्र डी रामु , नरसिंघ , मुकुंद राव , श्रीनू , वि के राव ,अप्पा राव , शामिल थे ,






