विराट कोहली के चौंकाने वाले फैसले, ब्रेक लेंगे, फ़िलहाल नहीं खेलेंगे मैच

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में धांसू प्रदर्शन करने वाले पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली इन दिनों लंदन घूम रहे हैं. उनके साथ कप्तान रोहित शर्मा भी वहीं छुट्टियां मना रहे हैं. दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है.

इसके शुरुआती 3 मैचों में भारत 2-1 से आगे है. अब इस सीरीज के बाद भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका दौरे पर जाना है. मगर इससे पहले ही कोहली के एक फैसले ने उनके फैन्स को चौंका दिया है. कोहली ने साउथ अफ्रीका दौरे पर व्हाइट बॉल (वनडे-टी20) सीरीज खेलने से मना कर दिया है. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोहली ने व्हाइट बॉल से ब्रेक लेने का फैसला किया है. इसकी जानकारी उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को भी दे दी है. कोहली अब कब व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलते दिखेंगे, खेलेंगे भी या नहीं इस बात अभी कोई जानकारी नहीं है.

रिपोर्ट के मुताबिक, कोहली ने बीसीसीआई और सेलेक्शन कमेटी से कहा है कि वो व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए कब उपबल्ध होंगे इसकी जानकारी भी वो खुद ही देंगे. मगर ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी बनाई है. वो पिछले 12 महीनों से किसी ना किसी तरह इस फॉर्मेट से दूर ही रहे हैं.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित