चक्रवात की वजह से छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। अब सर्द के मौसम में बारिश ने एंट्री लेकर ठि​ठुरन वाली ठंड का एहसास दिला दिया है। आज सु​बह से छाए कोहरे और कड़ाके की ठंड ने संकेत ​दे दिया कि आने वाले दिसंबर माह में हड्डी गला देने वाली ठंड दस्तक दे सकती है।

बता दें कि राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि यह बारिश का आसार बंगाल की खाड़ी और मध्य प्रदेश में बने चक्रवात की वजह से बना हुआ है। यहा की हवा में नमी और हल्की बारिश से अचानक ठंड बढ़ गई है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित