पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के अथक प्रयास से बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत नया मोटर एवं पंप सेट का पैसा 12,60000 (बारह लाख साढ हजार) स्वीकृत होने पर बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी दुर्गा पूजा मैदान में लड्डू वितरण कर खुशी का इजहार किया गया। बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत नया मोटर एवं पंप सेट आगामी महीना में लग जाएगी।
नया मोटर एवं पंप सेट लग जाने से बार-बार मोटर जलने की समस्या की समाधान स्थाई रूप से हो जाएगी।
इस मौके पर झामुमो जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू,बागबेड़ा इकाई अध्यक्ष अजीत सिंहा , बागबेड़ा मध्य इकाई अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, गीता देवी, प्रतिनिधि राकेश सिंह, समाजसेवी डीके मिश्रा, अवध साह, मनोज तिवारी, फूलेश्वरी तिवारी, सुदामा प्रसाद, मनोहर पांडेय, रंजीत पांडे इत्यादि लोग उपस्थित थे।






