73 वाँ वार्षिक खेल कूद दिवस लोयोला स्कूल के मैदान में प्राथमिक वर्ग के द्वारा 24 नवंबर 2023 को मनाया गया ।

73 वाँ वार्षिक खेल कूद दिवस लोयोला स्कूल के मैदान में प्राथमिक वर्ग के द्वारा 24 नवंबर 2023 को मनाया गया ।

यहाँ मुख्य अतिथि के रूप में एस .एस.पी .किशोर कौशल मौजूद थे। इस अवसर पर विद्यालय के रेक्टर फादर के . एम. जोसेफ, प्रधानाचार्य फादर विनोद फर्नांडिस , प्रशासक फादर रवि जेराल्ड डिसूजा, सीनियर सेक्शन की उप प्रधानाचार्या श्रीमती जयंती शेषाद्री, जूनियर सेक्शन की उप प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता एफ. एक्का मौजूद रही

प्रकृति हमें ऊर्जावान बनाती है, हमें धरती माता से जुड़ने में मदद करती है। इसे ध्यान में रखते हुए इस वर्ष के खेल दिवस के लिए चुनी गई थीम ‘विशाल अद्भुत दुनिया ‘ थी ।

पिछले वर्ष के भाँति इस वर्ष भी खेल – कूद दिवस के प्रतीक के रूप में जूलो का चुनाव किया गया था। लोयोला स्कूल चार दलों में विभाजित थे – चीता , जैग्वार , लेपार्ड एवं पैंथर। इन चारों दलों ने जूलो (बड़ी बिल्ली ) की तरह तंदुरुस्ती , लचीलापन , तेज गति एवं फुर्ती का प्रदर्शन किया । खेल – कूद दिवस पर झंडा फहराया गया , मशाल प्रज्ज्वलित की गई , गुब्बारे आकाश में छोड़े गए और खेलकूद की प्रतिज्ञा लेने के साथ ही खेलकूद सम्मिलन की उद्घोषणा की गई।

कक्षा एल . के. जी . ,यू .के .जी और प्रथम वर्ग के हर संकाय के बच्चों ने ‘ब्लूम्स’ (फूल ) ‘बीज. ‘ (मधुमक्खी ) ‘बटरफ्लाई’ (तितली ) के रूप में सज कर एक शानदार ड्रील प्रस्तुत किया ।

दर्शक दीर्घा में बैठे लोग बच्चों के प्रदर्शनों एवं उनकी भागीदारी देखकर मंत्र मुग्ध हो गए।

कक्षा 2 एवं 3 के बच्चों ने ‘कूल कैट्स ‘( फुर्तीली शानदार बिल्लियाँ ) की तरह चपलता और कौशल का प्रदर्शन करते हुए ड्रील प्रस्तुत किया।

प्रकृति के शांतिपूर्ण सह – अस्तित्व के तरीकों और साधनों को बढ़ावा देने में हमारे आदिवासी समुदाय के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कक्षा चतुर्थ एवं पंचम वर्ग के बच्चों ने ‘मम्मा अर्थ ‘ (धरती माता ) की रक्षा के महत्व पर एक ड्रील प्रस्तुत किया ।

यहाँ 20 प्रतियोगिताओं का प्रदर्शन कक्षा के .जी. से कक्षा 5 तक के बालक – बालिकाओं , शिक्षकों तथा कर्मचारियों के द्वारा किया गया ।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल होने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई