मेष राशि
पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आर्थिक मामलों में प्रगति होगी. शासन सत्ता का सहयोग रहेगा. यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी. जीवनसाथी की नाराजगी महंगी पड़ सकती है.
कर्क राशि
वर्कप्लेस पर प्रगति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा.
सिंह राशि
आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले अच्छी होगी. वैवाहिक जीवन में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है.
कन्या राशि
बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. लंबी बीमारी से निजात मिलेगा. आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी की बात न मानने पर नाराजगी पैदा हो सकती है.
तुला राशि
प्रभावशाली लोगों से संबंध बन सकते हैं. रिश्तों में मधुरता आएगी. शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा. व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
वृश्चिक राशि
उधार देते समय सावधानी बरतें. भविष्य की योजनाओं को लेकर सतर्क रहें. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. सम्मान में वृद्धि होगी.
धनु राशि
छात्रों के लिए अनुकूल समय है, परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा. किसी भी कार्य से पहले योजना बना लें. अनुभवी लोगों की संगत में रहें.
मकर राशि
सामाजिक कार्यों में अपनी भूमिका निभाएंगे. समाज मे आपका सम्मान होगा. गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी. नौकरी में तरक्की हो सकती है.
कुम्भ राशि
पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा. अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. शत्रुओं से सावधान रहें.
मीन राशि
अपने मन की बात परिजनों से साझा करें. जीवनसाथी से संबंध और प्रगाढ़ होंगे. बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन समय है.






