इस संबंध में संस्था के अध्यक्ष दिलीप झा ने बताया कि दायित्व संस्था विगत 7 वर्षों से अपने इस सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते आ रही है। इस बार भी बर्मामाइंस एवं आसपास के क्षेत्रों के जरूरतमंद व छठ व्रतधारियों के लिये संस्था द्वारा इस बार 501 सुप सह फल सामग्री का वितरण गया ।
18/11/2023 को प्रातः 11:00 बजे से इस शिविर को शुरू किया गया। इस मौके पर अतिथि के रूप ने जिले के वरीय आरक्षी अधीक्षक भी मोजूद थे ।
*इस आयोजन को सफल बनाने में संस्था के मीडिया प्रभारी आशीष मुखी, सुमन पांडे, गौतम सिंह ,मंजीत कुमार, आलोक सिंह, हरिशंकर सिंह, आनंतो, राजेश प्रसाद ,गणेश राव , अमित झा , आशीष झा , प्रबीर सहित सभी सदस्य तन मन से लगे हुए थे।*






