मुंबई ; दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज मंगलवार (14 नवंबर) को अपनी शादी की 5वीं सालगिरह मना रहे हैं। शादी 2018 में इटली में हुई थी। दोनों ही एक-दूसरे से बेइंतेहा मोहब्बत करते हैं। वे किसी भी पार्टी समारोह में या सोशल मीडिया के माध्यम से बिंदास प्यार का इजहार करते हैं। रणवीर ने मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर फैंस को अपनी लव स्टोरी की छोटी सी झलक दिखाई है।
बता दें कि रणवीर और दीपिका की प्रेम कहानी की शुरुआत फिल्म ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’ के सेट से शुरू हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए आज 10 साल पूरे हो गए। रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के सेट से कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वो कभी फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली तो कभी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ पोज देते दिखे। प्रियंका की फिल्म में गेस्ट एपीयरेंस थी।
इसके अलावा कुछ तस्वीरों में रणवीर अपनी महबूबा दीपिका के साथ रोमांटिक होते दिखे। रणवीर ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “रामलीला के 10 साल-जिसने हमारे जीवन को बदल दिया…एक से अधिक तरीकों से..’ उल्लेखनीय है कि इस फिल्म के बाद रणवीर की डिमांड काफी बढ़ गई थी। उनके ‘राम’ के किरदार पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया।





