श्री श्री काली पूजा कमेटी हनुमान मंदिर लक्ष्मीनगर द्वारा काली पूजा का आयोजन किया गया है.

श्री श्री काली पूजा कमेटी हनुमान मंदिर लक्ष्मीनगर द्वारा काली पूजा का आयोजन किया गया है. पूजा के दूसरे दिन सोमवार को 35 क्विंटल भोग का वितरण श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया. काफी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए. पूजा कमेटी के अध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि इस भोग वितरण की विशेषता यह रहती है कि आसपास के चार बस्ती में तीनों समय का भोजन (भोग) पूजा कमेटी द्वारा उपलब्ध कराया जाता है. कमेटी के सदस्य सभी के घर घर में भोग पहुंचाते है. लक्ष्मीनगर, झगड़ूबागान, प्रेमनगर, बजरंगी बगान बस्ती में भोग उपलब्ध कराया जाता है. चार दिवसीय पूजन में दूर दराज से लोग शामिल होते है. इस दौरान लगभग 30 हजार लोगों ने भोग ग्रहण किया. पूजा को सफल बनाने में कमेटी के मुख्य संरक्षक राम प्रकाश पांडेय, अध्यक्ष अमित शर्मा, कोषाध्यक्ष बबलू साही, सचिव अशोक गुप्ता, विनय कुमार पंकज, किशोर प्रभात, दीपक कुमार, संतोष शाही का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित