National Film Awards: मंगलवार की शाम देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने हाथों से फिल्म जगत की हस्तियों को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया. इस समारोह के बाद आलिया भट्ट, अल्लू अर्जुन और कृति सेनन ने एक साथ आकर पोज दिए. यह तस्वीर दिल जीतने वाली है. सोशल मीडिया पर यह तस्वीर जेती से वायरल हो रही है. तस्वीर में आलिया भट्ट और कृति सेनन ऑफ व्हाइट साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वही पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन भी ट्रेडिशनल अटायर में बेहद हैंडसम लग रहे थे. इसके साथ ही वहीदा रहमान, पल्लवी जोशी, पंकज त्रिपाठी और रणबीर कपूर भी फ्रेम में दिखाई दिए.






