Tiger और Kriti Senon स्टारर फिल्म Ganpath का पहला गाना हुआ रिलीज़

फैंस को एक बार फिर कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी स्क्रीन पर देखने को मिलेगी। पहली बार जब ये दोनों एक साथ आए तो इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया। अब एक बार फिर ये जोड़ी धमाल मचाने के लिए तैयार है. अब यह जोड़ी ‘गणपथ ए हीरो इज बॉर्न’ में नजर आएगी। हाल ही में फिल्म का टीजर और ‘हम आए हैं’ गाने का टीजर रिलीज किया गया था। अब यह गाना गुरुवार को रिलीज हो गया।

फिल्म मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘हम आए हैं’ रिलीज कर दिया है. यह गाना एक पार्टी सॉन्ग है, टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के डांस मूव्स ने गाने में आग लगा दी है. दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री और आकर्षक चेन हुक-स्टेप समेत उनके शानदार डांस मूव्स ने लोगों का दिल जीत लिया है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इस गाने पर रील्स बनने शुरू हो गए।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई