मिथुन राशिफलः- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए बुध का गोचर लाभकारी होने वाला है. क्योंकि, बुध आपकी राशि के स्वामी हैं. इसी के साथ बुध आपकी गोचर कुंडली में लग्न के स्वामी होकर चतुर्थ भाव में विराजमान हैं. इन दिनों आपको कारोबार में निवेश करने से बड़ा लाभ मिल सकता है. इसी के साथ मिथुन राशि वाले जातक वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं. इसी के साथ आपको पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिलेगा. करियर में सफलता मिलेगी. ज्योतिष के अनुसार, आप को कोई पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी हो सकता है.
धनु राशिफलः- बुध राशि वाले जातकों के लिए बुध का गोचर फलदायी सिद्ध हो सकता है. क्योंकि, बुध ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव के स्वामी होकर दशम भाव पर विराजमान हैं, जिसकी मदद से शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा होने वाला है. इसी के साथ साथ जो लोग व्यापारी हैं, उनको इस समय बड़ा लाभ मिल सकता है. अगर कोई काम करने का सोचा है तो उसे सफलतापूर्वक पूरा करेंगे. साथ ही नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी मिल सकती है.
वृश्चिक राशिफलः- वृश्चिक जातकों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभदायक साबित होने वाला है. क्योंकि, बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली में अष्टम भाव के स्वामी होकर इनकम भाव पर भ्रमण कर रहे हैं, जिसकी मदद से इन दिनों आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी होने वाली है. इसी के साथ आय के नए सोर्स बन सकते हैं. करियर में आपको कई सुनहरे अवसर मिल सकते हैं. कारोबार में पुराने निवेश के चलते इन दिनों लाभ मिल सकता है. संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार परिवार में ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा.






