विद्या विकास समिति झारखंड के अंतर्गत,रविवार 27 अगस्त 2023 को प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बिरसानगर में विभाग स्तरीय(पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमि सिंहभूम,एवं सरायकेला) संस्कृति बोध, अंग्रेजी एवं संस्कृत तीन विषयों के प्रश्नमंच प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजीव रंजन (पूर्व डी आई जी ,कोल्हान ), विशिष्ठ अतिथि कविता परमार (जिला पार्षद),तुलसी प्रसाद ठाकुर (जमशेदपुर विभाग प्रमुख), अरविंद सिंह (बागबेड़ा संकुल संयोजक), रंजय कुमार राय (संकुल प्रमुख), विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष श्री भोला मंडल,उपाध्यक्ष रूपेशजी, सचिव वी. जय शंकर ,प्रधानाचार्य सुरेश कुमार राय एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जमशेदपुर महानगर के कार्यवाहक रवीन्द्र जी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन कर किया। विभाग प्रमुख तुलसी ठाकुर जी ने प्रतियोगिता की प्रस्तावना को सबके सामने प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता तीन वर्गो में आयोजित की गई (कूल 259 भैया/बहनो) शिशु वर्ग, बाल वर्ग, किशोर वर्ग मे भाग लिए। संस्कृति बोध परियोजना शिशु वर्ग के प्रश्न मंच में प्रथम स्थान चाईबासा द्वितीय स्थान बागबेडा तृतीय स्थान जगन्नाथपुर पर विद्यालय रहा। बाल वर्ग में प्रथम चाईबासा द्वितीय बिरसानगर तृतीय खूँटी एवं किशोर वर्ग में प्रथम चाईबासा द्वितीय जगन्नाथपुर तृतीय बागबेड़ा विद्यालय रहा।
शिशु वर्ग अंग्रेजी में प्रथम सरायकेला द्वितीय चाईबासा तृतीय बागबेडा बाल वर्ग में प्रथम चाकुलिया द्वितीय सरायकेला तृतीय चाईबासा, किशोर वर्ग में प्रथम सरायकेला द्वितीय बागबेडा तृतीय चांडिल विद्यालय रहे। संस्कृत विषय में शिशु वर्ग में प्रथम बिरसानगर द्वितीय चाईबासा तृतीय बागबेड़ा, बाल वर्ग में प्रथम चाईबासा द्वितीय बिरसानगर तृतीय बागबेडा एवं किशोर वर्ग में प्रथम चाईबासा द्वितीय सरायकेला तृतीयबागबेडा विद्यालय रहे। कथा कथन प्रतियोगिता में शिशु वर्ग में प्रथम सरायकेला, द्वितीय सिनी, तृतीय चाईबासा बाल वर्ग प्रथम सिनी द्वितीय नोवामुंडी तृतीय सरायकेला विद्यालय रहे । तात्कालिक भाषण किशोर वर्ग प्रथम सरायकेला ,द्वितीय, नोवामुंडी एवं तृतीय नवो मुंडी विद्यालय रहे । मूर्तिकला बाल वर्ग में प्रथम चाईबासा द्वितीय चाईबासा एवं तृतीय सिनी के भैया बहन रहे ,किशोर वर्ग में प्रथम सिनी, द्वितीय चाईबासा एवं तृतीय चाईबासा के भैया बहन रहे। आचार्य पत्र वाचन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बिरसानगर द्वितीय सरायकेला एवं तृतीय स्थान सिनी विद्यालय रहे। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि अरुण सिंह, विभाग प्रमुख तुलसी प्रसाद ठाकुर, विभाग संयोजक अरविंद जी विद्यालय सचिव विजय शंकर उपाध्यक्ष रुपेश जी समिति सदस्य अजय प्रजापति प्रधानाचार्य सुरेश कुमार राय संयुक्त रूप से पुरस्कार प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर भैया बहनों को सम्मानित किया । उन्होंने भैया बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सदा आगे बढ़ते रहना चाहिए ,असफलता में ही सफलता की कुंजी है ,हमें जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए। इस प्रतियोगिता में 6 संकुल से 16विद्यालय के भैया बहन शामिल हुए ।धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष महोदय द्वारा किया गया । शांति मंत्र द्वारा प्रतियोगिता का समापन हुआ इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रतिभागी विद्यालय के आचार्य, प्रधानाचार्य एवं स्थानीय विद्यालय के भैया बहन आचार्य का विशेष योगदान रहा।






