जिला दण्डाधिकारी-सह- अध्यक्ष रेडक्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा रेडक्रॉस भवन, साकची में झंडोतोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला में रेडक्रॉस की आधारभूत संचरना और यहां से जुड़े लोग इसकी मजबूती को बता रहे हैं, इस शाखा को अभी हाल में राष्ट्रीय मेरिट अवार्ड भी प्राप्त हुआ है जो कि संस्था के कार्यों को बता रहा है, आशा करता हूं कि यह संस्था मानवता की सेवा में और आगे बढ़े और अधिक से अधिक लोगों के लिए सहयोगी बने।
इस अवसर पर जिला दण्डाधिकारी सह अध्यक्ष रेडक्रॉस सोसाइटी श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा 100 टी. बी. मरीजों के बीच पोषण सामग्री और दवा का वितरण किया गया। मौके पर रेडक्रॉस के मानद सचिव विजय सिंह, पेट्रन व अन्य सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।






