Aaj Ka Rashifal: कर्क और कन्या को होगा धन लाभ, जानें वृष, तुला, कुंभ समेत अन्य का हाल

मेष
नौकरी में अधिकारियों की मदद मिलेगी. जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें. नौकरी में कठिनाइयां आ सकती हैं. कारोबार बढ़ सकता है. कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है.

वृष
आज धैर्य में कमी आ सकती है. संयत रहें. दोस्तों से मुलाकात होगी. नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा. मेहनत भी ज्यादा होगी. सेहत का ध्यान रखें. खर्च बढ़ सकता है.

मिथुन
मन खुश रहेगा. आज के दिन तरक्की मिलेगी. व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा. कोई भी जरूरी फैसला काफी सोच विचार के बाद करें. किसी दोस्त की मदद से रोजगार के मौके मिल सकते हैं.

कर्क
आज आय में बढ़ोतरी होगी. आत्मविश्वास में भी इजाफा होगा. लाभ के मौके बनेंगे. मानसिक शांति के लिए कोशिश करें. कारोबार में मेहनत ज्यादा रहेगी. हालात ठीक होंगे.

सिंह
आज धन की प्राप्ति हो सकती है. आय में भी इजाफा होगा. नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं. खर्चों की अधिकता से मन में चिंता रहेगी. मन में अशांति हो सकती है.

कन्या
लाभ में बढ़ोतरी होगी. वाणी में मधुरता रहेगी. घर में किसी बुजुर्ग महिला से धन मिल सकता है. संतान से सुखद समाचार मिल सकता है. कारोबार में हालात संतोषजनक रहेंगे.

तुला
आज मित्रों की मदद मिलेगी. पिता से धन मिल सकता है. भवन सुख में बढ़ोतरी के आसार हैं. वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे. स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा. रहन सहन में असहज रहेंगे.

वृश्चिक
बौद्धिक कार्यों से आय में इजाफा होगा. आत्मसंयत रहें. करियर के मामले में दिन अच्छा रहेगा. किसी काम में लापरवाही न करें, यह भारी पड़ सकती है.

धनु
आज का दिन दांपत्य जीवन में सुखमय रहने वाला है. जरूरी विषयों में फैसले लेने में देरी न करें. व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. तरक्की में कुछ बाधाएं आएंगी.

मकर
आज मेहनत से काम करने और निरंतर प्रयास करने से सफलता जरूर मिलेगी. सेहत का ध्यान रखें. घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं. नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है.

कुंभ
बौद्धिक कार्यों में धन मिल सकता है. मित्रों का सहयोग मिलेगा. सेहत का ध्यान रखें. यात्रा का खर्च बढ़ सकता है. रहन सहन में अव्यवस्था बनी रहेगी. आज गुस्सा करने से बचें.

मीन
आज मन खुश रहेगा. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. गुस्से से बचें. वाद विवाद की स्थिति से भी दूर रहें. आत्मविश्वास बना रहेगा. आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई