जमशेदपुर: छोटा गोविंदपुर से जलापूर्ति बाधित रहेगी

छोटा गोविंदपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना से जलापूर्ति 19 से 22 जुलाई तक बंद रहेगी.

इस संबंध में कार्यपालक अभियंता ने नोटिस जारी किया है. नोटिस के मुताबिक छोटा गोविंदपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत मुख्य पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत करायी जायेगी. इससे क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित रहेगी. काम खत्म होने के बाद हर दिन जलापूर्ति की जायेगी.

वहीं, इस संबंध में उपायुक्त के जनता दरबार में भी शिकायत की गयी. इसके बाद उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को शीघ्र समस्या का निष्पादन करने का आदेश दिया था.

इसके लिए एसडीओ धालभूम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया.

राहरगोड़ा निवासी दीपक कुमार ने कहा कि छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना पांच साल बाद भी समस्याओं से जूझ रही है. छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के तहत जमशेदपुर प्रखंड क्षेत्र की 23 पंचायतों के 127 गांवों में पानी पहुंचाया जाना था. इससे करीब तीन लाख की आबादी को पेयजल आपूर्ति की जाती है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई