एसडीपी रक्तदान के जरिए 150 वां रक्तदान पुरा कर सबसे युवा रक्तवीर बना टीम पीएसएफ के कुमारेस हाजरा. धीप्रम चंदा ने भी ने भी पुरा किया 25 वां रक्तदान।

एसडीपी रक्तदान के जरिए 150 वां रक्तदान पुरा कर सबसे युवा रक्तवीर बना टीम पीएसएफ के कुमारेस हाजरा. धीप्रम चंदा ने भी ने भी पुरा किया 25 वां रक्तदान।

 

2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले में मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों, बहादुर जवानों एवं निर्दोष नागरिकों को टीम पीएसएफ यानी प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ने आज एसडीपी रक्तदान के जरिए रक्तांजलि देकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पण की।
टीम पीएसएफ का मानना है कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि केवल पुष्प अर्पित करने से नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद की जान बचाकर दी जा सकती है. इसी भावना के साथ आज का एसडीपी रक्तदान शिविर शहीदों को समर्पित किया गया।
इस अवसर पर टीम पीएसएफ के द्वारा चलाए जा रहे जमशेदपुर में सबसे बड़े एसडीपी रक्तदान अभियान में आज एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई। आज के चार एसडीपी रक्तदान के साथ इस अभियान में कुल 1952 वां एसडीपी रक्तदान पूरा हुआ। . इस अभियान में आज 150 वां रक्तदान को पुरा करने का खिताब अपने नाम किया टीम पीएसएफ एवं शहर के सबसे युवा रक्तवीर कुमारेस हाजरा, धीप्रम चंदा ने 25 वां रक्तदान किया। डॉक्टर जीभीआरसी शर्मा, मनोतोष घोषाल.
टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने कहा कि, ” 26/11 के शहीदों ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. हमारा संकल्प है कि उनके बलिदान को हम रक्तदान जैसे जीवनदायी कार्य के माध्यम से सदैव जीवित रखेंगे. 1952 वां एसडीपी रक्तदान हमारे लिए केवल एक संख्या नहीं, बल्कि 1952 जीवन बचाने के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि टीम पीएसएफ का एसडीपी रक्तदान अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि किसी भी जरूरतमंद को समय पर प्लेटलेट्स की कमी के कारण अपनी जान न गंवानी पड़े।
इस अवसर पर उपस्थित सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं टीम पीएसएफ के सदस्यों ने शहीदों को नमन करते हुए यह संकल्प लिया कि वे मानव सेवा के इस अभियान को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाते रहेंगे।
रक्तदान के पश्चात सभी रक्तवीरों को पुष्प गुच्छ, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, डाॅक्टर रिता सिंह, तकनीशियन स्वपन राणा, रवि शंकर पात्रों, तापस, शुभंकर, अरुनभो मोइत्रा, सुदीप प्रामाणिक, टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, रवि शंकर, उत्तम कुमार गोराई. उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई