पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी की पूजनीय माताजी का 93 वर्ष की आयु में निधन, जमशेदपुर में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी की पूजनीय माताजी का 93 वर्ष की आयु में निधन, जमशेदपुर में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी सहित देश के कई वरिष्ठ नेताओं ने दूरभाष पर व्यक्त कीं शोक संवेदनाएं

प्रदेशभर से पहुंचे जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक, सामाजिक एवं औद्योगिक जगत की प्रमुख हस्तियों ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी की पूजनीय माताजी का 93 वर्ष की आयु में देर रात निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, शुभचिंतकों एवं पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। आज जमशेदपुर में अत्यंत भावुक वातावरण के बीच उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में शुभचिंतकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

श्री अर्जुन मुंडा जी का अपनी पूजनीय माताजी के साथ अत्यंत गहरा, आत्मीय और भावनात्मक संबंध रहा है। माताजी उनके जीवन में केवल ममता और स्नेह की प्रतिमूर्ति ही नहीं, बल्कि संस्कार, प्रेरणा और आशीर्वाद का सबसे बड़ा आधार भी थीं। सार्वजनिक जीवन की तमाम व्यस्तताओं एवं बड़ी जिम्मेदारियों के बावजूद अपनी माताजी के प्रति उनका आदर, समर्पण और आत्मीय लगाव सदैव बना रहा। जीवन के प्रत्येक महत्वपूर्ण पड़ाव पर माताजी का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए संबल रहा।

93 वर्षों की लंबी जीवनयात्रा पूर्ण कर माताजी का इस संसार से विदा होना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मां का जाना जीवन से उस ममतामयी छांव का उठ जाना है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती। अंतिम विदाई के क्षणों में उपस्थित लोगों की आंखें नम थीं और वातावरण शोकाकुल था।

इस दुखद अवसर पर देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे. पी. नड्डा जी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी, मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने दूरभाष के माध्यम से श्री अर्जुन मुंडा जी से बातचीत कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

अंतिम संस्कार में शामिल होकर अनेक प्रमुख हस्तियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जमशेदपुर में आयोजित अंतिम संस्कार में झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी, भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री आदित्य प्रसाद साहू जी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री मधु कोड़ा जी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन जी, पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुदेश महतो जी, जमशेदपुर के सांसद श्री बिद्युत बरन महतो जी, खूंटी के सांसद श्री कालीचरण मुंडा जी, पूर्व सांसद श्री पशुपतिनाथ सिंह जी, पूर्व सांसद श्री कृष्णा मार्डी जी, पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री श्री रविंद्र राय जी, पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा जी, पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री नीलकंठ सिंह मुंडा जी, खरसावां के विधायक श्री दशरथ गागराई जी, घाटशिला के विधायक श्री सोमेश सोरेन जी, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहू जी, जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक श्री सरयू राय जी, ईचागढ़ की विधायक श्रीमती सविता महतो जी, खरसावां के पूर्व विधायक श्री मंगल सिंह सोय जी, ईचागढ़ के पूर्व विधायक श्री अरविंद सिंह जी, घाटशिला के पूर्व विधायक श्री लक्ष्मण टुडू जी, मनोहरपुर के पूर्व विधायक श्री गुरुचरण नायक जी, पूर्व विधायक श्री शिवशंकर उरांव जी, पूर्व मंत्री श्री बड़कुंवर गागराई जी, पूर्व मंत्री श्री दुलाल भुइयां जी, आदित्यपुर के महापौर श्री संजय सरदार जी, आदित्यपुर के उप महापौर श्री अंकुर सिंह जी एवं पूर्व विधान पार्षद श्री प्रवीण सिंह जी, श्री गोपाल कृष्ण पातर पूर्व मंत्री, झारखंड,
श्री कुणाल सारंगी, पूर्व विधायक बहरागोड़ा, पूर्व मंत्री श्री रामचंद्र सहिस जी, श्री अमरप्रीत सिंह काले
सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर दिवंगत माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

भारतीय जनता पार्टी के संगठन पदाधिकारियों में संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बालमुकुंद सहाय जी, प्रदेश महामंत्री श्री मनोज सिंह जी, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी जी, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष श्री संजीव सिन्हा जी, जमशेदपुर ग्रामीण अध्यक्ष श्री सत्य तिवारी जी, चाईबासा की भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती गीता बालमुचू जी, सरायकेला-खरसावां के भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरेकृष्ण प्रधान जी तथा खूंटी के भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आनंद कुमार जी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

औद्योगिक एवं व्यावसायिक जगत से टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट श्री डी. वी.सुंदररमम जी, जमशेदपुर के उद्यमी श्री आर. के. अग्रवाल जी, चाईबासा के उद्यमी श्री आर. शाह जी, जमशेदपुर के उद्यमी श्री एस. के. बेहरा जी, श्री दिलीप गोयल जी, आदित्यपुर के उद्यमी श्री इंद्र अग्रवाल जी, श्री प्रणव कुमा, एचआर हेड, टाटा मोटर्स, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री श्री आर. के. सिंह जी, यूनियन के अध्यक्ष श्री शशि भूषण प्रसाद जी तथा इंटक से जुड़े श्रमिक नेता श्री राकेश्वर पांडेय जी ने भी उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके अतिरिक्त भारत मुंडा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एतवा मुंडा जी, ओडिशा से भारत मुंडा समाज के श्री रविंद्र सिंह मुंडा जी एवं श्री नाथो सिंह मुंडा जी, सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी श्री जे. बी. तुबिद जी, रांची के वरीय चिकित्सक डॉ. एस. के. पाल जी,
श्री विक्टर सोरेन जिलाअध्यक्ष झामुमो जमशेदपुर सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रशासनिक, चिकित्सा एवं अन्य क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों ने दिवंगत माताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

अंतिम संस्कार के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत माताजी के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त करते हुए श्री अर्जुन मुंडा जी एवं उनके परिजनों को सांत्वना दी। सभी ने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मां केवल जन्म देने वाली नहीं होती, बल्कि जीवनभर निस्वार्थ प्रेम, त्याग, संस्कार और आशीर्वाद की वह अमूल्य धरोहर होती है, जिसकी स्मृतियां कभी समाप्त नहीं होतीं। मां के आंचल की छांव भले ही आंखों से ओझल हो जाए, लेकिन उसकी ममता, सीख और आशीर्वाद जीवनभर साथ रहते हैं।

श्री अर्जुन मुंडा जी के जीवन में उनकी पूजनीय माताजी का स्नेह, आशीर्वाद और उनके द्वारा दिए गए संस्कार सदैव प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।

पूजनीय माताजी के चरणों में शत-शत नमन एवं अश्रुपूर्ण अंतिम श्रद्धांजलि।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई