जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत हुरलुंग पंचायत में JLKM के पूर्ण गठन के बाद एक तस्वीर ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।
इस तस्वीर में समाजसेवी बिकू महतो जी अपने समर्थकों के साथ नजर आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, हुरलुंग पंचायत में JLKM की जड़ें मजबूत होने के बाद अब जिला परिषद क्षेत्र संख्या-4 की राजनीति में नया मोड़ आने की पूरी संभावना है।
जिस तरह से क्षेत्र में JLKM को लेकर चर्चाएं और उम्मीदें बढ़ रही हैं, उससे साफ है कि जनता अब विकल्प की तलाश में है। ग्रामीण इलाकों में बिकू महतो जी की समाजसेवा की छवि और युवाओं में उनकी पकड़, JLKM के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट माना जा रहा है।
अब सबसे बड़ा सवाल – क्या बिकू महतो की सक्रियता हुरलुंग से निकलकर पूरे जिला परिषद क्षेत्र-4 में JLKM को नई ताकत देगी?
क्या आने वाले जिला परिषद चुनाव में JLKM बड़ा उलटफेर कर पाएगी?
जनता की नजर अब इसी पर टिकी है।






