आज दिनांक 09.11.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय डॉo एहतेशाम वकारिब द्वारा , श्री नीरज, पुलिस उपाधीक्षक यातायात एवं अन्य पदाधिकारी/कर्मियों के साथ साकची स्थित पुलिस अस्पताल जहां पुलिस लाइन से पुलिस परिवार, अगल बगल के सब्जी विक्रेता, ठेला वाले एवं गरीब मज़दूर इलाज के लिए आते हैं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, मरीजों हेतु उपलब्ध सुविधाओं तथा चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के क्रम में अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों के स्टॉक, आवश्यक एवं जीवनरक्षक दवाओं (एंटीवेनम सहित)की उपलब्धता तथा दवाओं के समुचित रखरखाव की भी जानकारी ली गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं मरीजों को समय पर दवाइयां उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।





