किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से न कटे इसके लिए है झामुमो दृढ़ संकल्पित : विक्टर सोरेन
पूर्वी सिंहभूम जिले में चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी मतदान केंद्रों पर जिला प्रशासन द्वारा आज 4 नवंबर को किए जा रहे पाँचवीं चुनावी पाठशाला में झामुमो के नेता और कार्यकर्ता पूरी तरह मुस्तैद रहे। पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने स्वयं जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत टेल्को घोड़ाबांधा स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहाँ झामुमो द्वारा नियुक्त किए गए BLA 2 मौसमी महतो,सालगे मार्डी,दिनेश महतो,सुशीला लोहार आबिदा सुल्ताना,शेखर चंद्र,तैय्यब अंसारी,कौशल कुमार
कविता साहु,पुजा प्रमाणिक
जितेन्द्र महतो,लक्ष्मी सिंह
पार्वती महतो एवं स्थानीय नेताओं सुशील हेम्ब्रम,जयराम महतो मुन्ना प्रमाणिक,छोटा टुडू समेत कई अन्यों के साथ मिलकर आम मतदाताओं को आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान संबंधित केंद्रों के BLO से समन्वय स्थापित कर किया। जिला अध्यक्ष ने किसी भी पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची से न कटने देने के पार्टी के संकल्प को दोहराया है। जल्द ही पार्टी इंडिया गठबंधन के सभी दलों कांग्रेस ,राजद,कम्युनिस्ट के साथ मिलकर इस अभियान को और भी मजबूती प्रदान करने का कार्य सुनिश्चित करेगा । इस अवसर पर झामुमो के कई वरीय नेता प्रमोद लाल,वीर सिंह सुरेन,खुद्दू उराव महावीर मुर्मू,लालटू महतो, सागेन पूर्ति,विद्यासागर दास,बबन राय,नासिर खान,प्रीतम हेंब्रम,अभय पाण्डेय,
अजय रजक,मो समद,चरणजीत कौर भाटिया,सविता दास,दुर्गा बोयपाई,
रानी सिंह,प्रहलाद लोहरा,गोपाल महतो,अरुण सिंह राजा अंकित सिंह,बंटी सिंह, रमेश मुर्मू,विश्वनाथ महतो,फैयाज अहमद खान,अभिषेक सिंह राजपूत,इंदरपाल सिंह भाटिया,कृपाल सिंह,कोला मुखी,राजन कैवर्त,समेत कई अन्य भी अपने अपने स्थानीय क्षेत्रों के बूथों में पूर्ण सक्रिय दिखाई दिए ।






