‘‘नाना पाटेकर जी का निधन भारतीय सिनेमा और समाज सेवा के क्षेत्र में एक युग का अंत’’ – भरत सिंह
जमशेदपुर, 08 अक्टूबर: भाजपा के वरिष्ठ नेता भरत सिंह ने बहुमुखी प्रतिभा के धनी, प्रख्यात अभिनेता एवं समाजसेवी नाना पाटेकर जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक और संवेदना व्यक्त की है।
भरत सिंह ने कहा कि नाना पाटेकर जी का निधन न केवल भारतीय सिनेमा बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। अपने सशक्त अभिनय, बेबाक संवाद अदायगी और जीवंत किरदारों के जरिए उन्होंने दशकों तक जन-जन के दिलों पर राज किया। वे सिर्फ एक महान कलाकार ही नहीं, बल्कि एक संवेदनशील और समर्पित समाजसेवी भी थे। नाना पाटेकर जी का जीवन सादगी, संघर्ष और समाज के प्रति निष्ठा का एक अनुपम उदाहरण रहा है। उनका जाना कला और मानवीय मूल्यों के एक मजबूत स्तंभ का ढह जाना है।
श्री सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार, उनके प्रशंसकों और परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।






