पूर्व सैनिक सेवा परिषद की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सावन मिलन समारोह|

पूर्व सैनिक सेवा परिषद की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सावन मिलन समारोह|

जमशेदपुर। पूर्व सैनिक सेवा परिषद की महिला सदस्यों द्वारा सावन मिलन समारोह का भव्य आयोजन होटल साई रीजेंसी में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में लगभग 60 मातृशक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. रिजवाना एवं समाजसेवी श्रीमती रेणु सिंह रहीं। अतिथियों का स्वागत पारंपरिक एवं आत्मीय अंदाज में किया गया।

सावन के रंग में रंगे इस आयोजन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ कई मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया। महिलाओं ने गीत, संगीत एवं विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। पूरे आयोजन के दौरान सावन की उमंग और उत्साह का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने में बबली, नीलोफर एवं अंजू मैडम का विशेष योगदान रहा। उनके अथक प्रयास एवं सहयोग से सावन मिलन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई