द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन, साकची, जमशेदपुर के वाणिज्य विभाग द्वारा बी.कॉम. सेमेस्टर-1 (सत्र 2026–2030) की नवप्रवेशी छात्राओं के लिए सोमवार को महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में इंडक्शन प्रोग्राम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रोफेसर-इन-चार्ज डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी ने अपने संबोधन में छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें अनुशासन, आत्मविश्वास, नियमित अध्ययन एवं नैतिक मूल्यों के साथ अपने शैक्षणिक जीवन की शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया।
इसके पश्चात वाणिज्य विभागाध्यक्ष (एचओडी) डॉ. कुमारी अनामिका ने छात्राओं को विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों, पाठ्यक्रम की संरचना, महाविद्यालय के नियमों एवं भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराया तथा उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी छात्राओं को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, नियमों एवं अनुशासन, पाठ्यक्रम की संरचना तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से परिचित कराना था।
कार्यक्रम में डॉ. सुशीला हाँसदा, डॉ. संगीता बिरुआ, डॉ. अनुराधा वर्मा, डॉ. सुनीता बंकिरा, डॉ. पूर्वा दुबे तथा प्रो. सुदीप्ता दास की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी शिक्षकों ने छात्राओं को नियमित उपस्थिति, समयपालन एवं महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।






