प्रेस विज्ञप्ति
03-08-2026
सावन की प्रथम सोमवारी के पावन अवसर पर आज मानगो दाइगुटू स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो की महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य एवं देश की सुख-समृद्धि,शांति और सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य एवं कुशलता की कामना की.इस अवसर पर उन्होंने भगवान शिव से समाज में आपसी सद्भाव,खुशहाली की प्रार्थना करते हुए सभी श्रद्धालुओं को सावन की प्रथम सोमवारी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।






