प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम जिले की सांगठनिक गतिविधियों की ली जानकारी, जिला प्रभारी दिनेश कुमार और जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी ने की मुलाकात।

प्रेस विज्ञप्ति

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य साहू से भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी श्री दिनेश कुमार एवं जिला अध्यक्ष श्री सत्या तिवारी ने शिष्टाचार मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्वी सिंहभूम जिले की वर्तमान सांगठनिक स्थिति, मंडलवार गतिविधियों, संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण, आगामी कार्यक्रमों एवं विभिन्न अभियानों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य साहू ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार मंडल एवं बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के साथ सतत संवाद बनाए रखते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने तथा केंद्र एवं राज्य स्तर पर पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने पर विशेष बल दिया।

इस अवसर पर जिला प्रभारी श्री दिनेश कुमार ने पूर्वी सिंहभूम जिले में चल रहे संगठनात्मक कार्यों एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया। वहीं जिला अध्यक्ष श्री सत्या तिवारी ने मंडलों में चल रही गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा संगठन विस्तार से संबंधित जानकारी साझा की।

मुलाकात सकारात्मक एवं सार्थक वातावरण में संपन्न हुई तथा पूर्वी सिंहभूम जिले में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के संकल्प को दोहराया गया।

Leave a Comment