हरि ओम्
विद्या भारती चिन्मय विद्यालय
(प्रेस विज्ञप्तिक
टेल्को स्थित विद्या भारती चिन्मय विद्यालय के खेल विभाग ने शनिवार, 18 जुलाई को कक्षा 5वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए इंटर हाउस क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया; जिसका उद्घाटन विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव श्री विष्णु चंद्र दीक्षित तथा विद्यालय प्राचार्या श्रीमती मीना विल्खू ने धावक समूह को हरी झंडी दिखाकर किया ।
कक्षा पांचवीं एवं छठी के छात्र-छात्राओं लिए 2 किमी. कक्षा सातवीं-आठवीं के छात्र-छात्राओं के लिए 3 किमी. कक्षा नवीं-दसवीं एवं ग्यारहवीं-बारहवीं के छात्रों लिए 5 किमी.। वहीं नवीं-दसवीं एवं ग्यारहवीं-बारहवीं की छात्राओं के लिए 3 किलोमीटर की दूरी की दौड़ सुनिश्चित की गई थी।
प्रत्येक वर्ग की दौड़ में विद्यार्थियों ने उत्साह, परिश्रम और उत्कृष्ट सामर्थ्य का परिचय दिया। विद्यालय परिसर एवं निकटवर्ती मार्गों पर सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधा और मार्गदर्शन की पूरी व्यवस्था की गई थी। खेल विभाग के शिक्षकगण, सहयोगी शिक्षकवृंद तथा अभिभावकों ने मिलकर इस आयोजन को अनुशासित व प्रेरणादायक रूप दिया। मौके पर टाटा मोटर्स के मेडिकल डिपार्टमेंट का विशेष सहयोग रहा।
विभिन्न समूहों में विजेताओं की सूची कुछ इस प्रकार है-
पांचवीं के छात्रों में प्रथम -अंश मिश्रा( वरुणा हाउस), द्वितीय- विवान ( समीरा हाउस), तृतीय- हिमांशु कुमार ( वरुणा हाउस)।
पांचवीं की छात्राओं में प्रथम-दीपिका तिर्की ( व्योमा हाउस), द्वितीय- आलिया दास ( समीरा हाउस), तृतीय-नाज़िया परवीन (समीरा हाउस)।
छठी कक्षा के छात्रों में प्रथम – अनमोल सिंह (सूर्या हाउस), द्वितीय- जय कुमार सिंह (सूर्या हाउस ), तृतीय-अर्णव पांडे (समीरा हाउस )।
छठी की छात्राओं में प्रथम- आर्या झा( इंद्रा हाउस), द्वितीय- हरसिमरन कौर( सूर्या हाउस), प्रियांगी सोनी (सूर्या हाउस )।
सातवीं-आठवीं समूह के छात्रों में
प्रथम-अजय रविदास (सूर्या हाउस), द्वितीय-रितेश लोहार ( समीरा हाउस), तृतीय- रॉनित कर्मकार (समीरा हाउस)।
सातवीं-आठवीं समूह की छात्राओं में प्रथम-जय श्री धीबर (व्योमा हाउस), द्वितीय- लक्ष्मी हो (समीरा हाउस), तृतीय- इशिका राज (इंद्रा हाउस)।
नवी-दसवीं समूह के छात्रों में प्रथम-अतुल बारा (सोमा हाउस), द्वितीय-केशव कुमार (सोमा हाउस), तृतीय-मनजीत करमाकर (वरुणा हाउस)।
नवी-दसवीं समूह की छात्राओं में प्रथम- अनीशा हो (व्योमा हाउस), द्वितीय- हरिणी वेलु (वरुणा हाउस), तृतीय- इशिका माझी (वरुणा हाउस)।
11वीं-12वीं समूह के छात्रों में प्रथम- शुभम प्रधान(वरुणा हाउस), द्वितीय- दीपांकर बेम्बे (वरुणा हाउस), तृतीय- अमन सिंह (व्योमा हाउस)।
11वीं-12वीं समूह की छात्राओं में प्रथम- सृष्टि कुमारी(इंद्रा हाउस), द्वितीय- हर्षिता कुमारी (वरुणा हाउस ), तृतीय -निशु लोहार (सूर्या हाउस)।
कुल मिलाकर विद्यालय के छह हाउस में से वरुणा हाउस पहले स्थान पर, दूसरे स्थान पर समीरा हाउस, तीसरे स्थान पर सूर्या हाउस, चौथे स्थान पर व्योमा हाउस, पांचवें स्थान पर इंद्रा हाउस तथा छठे स्थान पर सोमा हाउस रहा।
विद्यालय प्राचार्या श्रीमती मीना विल्खू ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खेल विभाग तथा विजयी प्रतिभागियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। उनके अनुसार उक्त प्रतियोगिता विद्यार्थियों में प्रतियोगी भावना के साथ-साथ, दृढ़ इच्छा शक्ति, आत्मविश्वास, सहनशक्ति तथा आत्मिक बल में वृद्धि के उद्देश्य से एक महत्त्वपूर्ण आयोजन था।






