सुवर्ण वर्णिक समाज भुईयाडीह शाखा ने की मां विपदतारिणी की पूजा, महिलाओं ने सुनी कथा.

जमशेदपुर : सुवर्ण वर्णिक समाज के बाराद्वारी स्थित भवन में भुइयांडीह शाखा कमेटी की ओर से शनिवार को परिवार की सुख समृद्धि व विपदाओं से मुक्ति पाने को लेकर शनिवार को महिलाओं ने उपवास रहकर 13 प्रकार की फल फूल व मिठाईयों की भोग लगाकर मां विपदतारिणी की पूजा-अर्चना की. मां विपदतारिणी की पूजा को लेकर सैकड़ो महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान महिलाओं ने मां विपदतारिणी देवी की पूजा अर्चना की. पुजारी बापी ठाकुर ने मां विपदतारिणी की कथा श्रद्धालुओं को सुनायी व पूजा की महत्ता को बताया. पूजा के बाद महिलाओं ने बारी बारी से पुष्पांजलि दिया. पूजा के बाद भक्तों के बीच 13 किस्म का फल फुल प्रसाद का भी वितरण किया गया. इस दौरान सनातन चंद्रा, निरंजन माझी, सनोज चंद्रा, गौतम चंद्रा, राजेन दत्ता, अमित पोद्दार, बापी चंद्रा, मनोज पाल, बिमल चंद्रा समेत भारी संख्या में समाज की पुरुष महिलाएं शामिल हुए.

Leave a Comment