ब्रेन मलेरिया के बाद पोटका में जहरीले सांपों का कहर, एक सप्ताह में किशोर की मौत, ग्राम प्रधान की बची जान

 

# ग्राम प्रधान बाल्टी में जहरीले सांप को लेकर पहुंचे स्वास्थ्य केंद्र

पोटका: ब्रेन मलेरिया की गंभीर स्थिति से जूझ रहे पोटका प्रखंड में अब बारिश के साथ जहरीले सांपों का खतरा भी तेजी से बढ़ने लगा है। पिछले एक सप्ताह के भीतर चिती सांप के काटने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि ग्राम प्रधान मृगेंद्रनाथ भकत सहित कई लोग सांप के डंसने का शिकार हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, जामदा निवासी 14 वर्षीय राज खंडवाल को एक सप्ताह पूर्व चिती सांप ने काट लिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मंगलवार देर रात मानहाड़ा गांव के ग्राम प्रधान मृगेंद्रनाथ भकत को भी चिती सांप ने डंस लिया। परिजन सांप को बाल्टी में बंद कर उनके साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका पहुंचे, ताकि चिकित्सकों को सांप की पहचान में सुविधा हो सके।

सीएचसी में चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया और उन्हें निगरानी में भर्ती रखा। बुधवार शाम स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

लगातार बारिश के कारण खेतों, झाड़ियों और घरों के आसपास जहरीले सांपों की आवाजाही बढ़ गई है। प्रभारी डॉ सुकांत सीट ने लोगों से अपील की है कि सांप काटने पर झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचें तथा बारिश के मौसम में विशेष सावधानी बरतें। क्षेत्र में ब्रेन मलेरिया और सांपों के बढ़ते खतरे से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में परीक्षा के सफल संचालन को लेकर टाउन हॉल में हुई बैठक, एसएसपी, सिटी एवं ग्रामीण एसपी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर समेत अन्य पदाधिकारी हुए शामिल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

जिला शिक्षा स्थापना समिति द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में पूर्वी सिंहभूम जिले में नवनियुक्त सहायक आचार्यों का विद्यार्थियों के हित तथा विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आवश्यकता-आधारित एवं पारदर्शी तरीके से पदस्थापन किया गया है