जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
प्रेस विज्ञप्ति 490/2026
15 जुलाई 2026
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने BLO बसंती मांडी को उत्कृष्ट कार्य के लिए दी बधाई
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत 254- उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दूधकुंडी मतदान केंद्र पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई है। इस मतदान केंद्र के सभी 544 मतदाताओं को गणना प्रपत्र (Enumeration Form) का वितरण कर 100 प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया गया। वहीं मतदाताओं से वापस प्राप्त 515 गणना प्रपत्रों का सफलतापूर्वक डिजिटाइजेशन किया जा चुका है, जो कुल प्रपत्रों का 94.67 प्रतिशत है। शेष 29 प्रपत्र ASDD से सबंधित हैं जिनके डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया भी पूर्ण कर शत प्रतिशत उपलब्धि बीएलओ द्वारा प्राप्त कर ली गई है।
इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने संबंधित बीएलओ श्रीमती बसंती मांडी को बधाई देते हुए उनके समर्पण, परिश्रम एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र स्तर पर बीएलओ की सक्रियता और जनसहभागिता से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को गति मिल रही है तथा अन्य बीएलओ भी इससे प्रेरणा लेकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास करें।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी ईआरओ, एईआरओ को शेष गणना प्रपत्रों का भी शीघ्र संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि अभियान की सफलता के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचना और समयबद्ध रूप से सभी प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#Team PRD (East Singhbhum)






