पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति
लोकसभा स्तरीय सभी प्रभारी के कार्यों का समीक्षा के साथ SIR में सहयोग करने का दिशा-निर्देश दी गई – भूपेंद्र मरावी
सभी विधान सभा प्रभारी क्षेत्र में दौरा करें – सतीश पाल मुंजनी
सभी प्रखण्ड प्रभारी, मण्डल प्रभारी संगठनात्मक कार्य के साथ जनता के समस्या का समाधान हेतू पहल करें – शशिभूषण राय
संगठन के सभी कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करें पदाधिकारीगण – सुनीत शर्मा
जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में 09-जमशेदपुर लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय, बिष्टुपुर में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी, जमशेदपुर लोकसभा प्रभारी सतीश पाल मुंजनी, जिला प्रभारी शशि भूषण राय, प्रदेश को-इंचार्ज शांतनु मिश्रा, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) सुनीत शर्मा तथा विशिष्ट एवं सम्मानित अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू तथा कार्यकारी जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सभी विधानसभा प्रभारी, प्रखंड प्रभारी, मंडल प्रभारी में जमशेदपुर पश्चिम, जमशेदपुर पूर्वी, जुगसलाई, पोटका, घाटशिला एवं बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
समीक्षा बैठक में संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रखंड, मंडल, पंचायत एवं वार्ड कमेटियों के गठन की प्रगति तथा बीएलए-2 की अद्यतन स्थिति पर क्रमवार चर्चा हुई। संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों एवं प्रभारियों का परिचय सत्र आयोजित किया गया तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए उनके सुझाव भी प्राप्त किए गए।

मुख्य अतिथि प्रदेश सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस के सभी पदाधिकारी नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण करें, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें तथा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए आवश्यकता पड़ने पर जनआंदोलन की रूपरेखा तैयार करें।
जमशेदपुर लोकसभा प्रभारी सतीश पाल मुंजनी ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठन विस्तार के साथ-साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में भी सभी पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएं।
जिला प्रभारी शशि भूषण राय ने निर्देश दिया कि जिला, प्रखंड, मंडल एवं पंचायत स्तर के सभी पदाधिकारी तथा बीएलए-2, बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत मतदाताओं के मैपिंग कार्य में सहयोग करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।
प्रदेश महासचिव (संगठन) सुनीत शर्मा ने संगठनात्मक गतिविधियों, क्षेत्रीय भ्रमण एवं पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी से नियमित सक्रियता बनाए रखने का आह्वान किया।
लोकसभा को-इंचार्ज शांतनु मिश्रा ने कहा कि प्रखंड स्तर के प्रभारी प्रत्येक माह कम-से-कम दो बार क्षेत्रीय प्रवास करें। विधानसभा प्रभारी प्रत्येक माह चार बार अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा करें तथा मंडल स्तर के प्रभारी भी नियमित रूप से कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं बीएलए-2 के साथ संपर्क बनाए रखें। इससे संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि जिला, प्रखंड, मंडल, पंचायत कमेटियों एवं बीएलए-2 का गठन व्यापक स्तर पर किया जा चुका है। सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। अब सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करें।
जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि प्रखंड, मंडल, पंचायत एवं बूथ स्तर के सभी पदाधिकारी जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनें, उन्हें संगठित करें तथा उनके समाधान एवं अधिकारों के लिए संघर्ष करें। यही कांग्रेस संगठन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा जनता के बीच लगातार संपर्क एवं जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करें।
समीक्षा का संचालन एवं प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद कार्यालय प्रभारी ने सम्पादित किया।
49-जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र से प्रभारी ब्रजेन्द्र तिवारी, राजकिशोर यादव, प्रखण्ड प्रभारी संजय तिवारी, अजय मिश्र, मकसूद आलम, मण्डल प्रभारी जी एम रजा, अनिल सिंह, गुरूशरण सिंह, देवेंद्र कुमार, शिल्पी चक्रवर्ती,
48-जमशेदपुर पूर्वी वि. स. क्षेत्र से प्रभारी नीरज भोक्ता, आशुतोष कुमार सिंह, प्रखण्ड प्रभारी गुरदीप सिंह काके, कौशल प्रधान, मण्डल प्रभारी शिवनन्दन सिंह शिबु, शमशेर आलम, रविन्द्र मौर्या, फिरोज खान, रंजीत सिंह, अशोक कुमार सिंह क्रांतिकारी,
47-जुगसलाई विधान सभा क्षेत्र प्रभारी रामलाल प्रसाद पासवान, प्रखण्ड प्रभारी विश्वजीत जेना, किशनलाल महतो, राकेश साहू, सुनील प्रसाद, अध्यक्ष आशीष ठाकुर, मण्डल प्रभारी रीता शर्मा, राजेन्द्र सिंह नेताजी, सुरज मुण्डा, अजय कुमार शर्मा, ईशान पात्रा, राखाल सोरेन,
46-पोटका विधान सभा क्षेत्र प्रभारी सुशील सांगा, मंजीत आनन्द, प्रखण्ड प्रभारी लक्ष्मण चन्द्र बाग, अपर्णा गुहा, राकेश साहू, मण्डल प्रभारी जयराम हाॅसदा, शंकर दत्ता, सुल्तान अहमद, अरूण त्रिपाठी, राजेन्द्र सिंह नेताजी, सुनील गुप्ता,
45-घाटशिला विधान सभा क्षेत्र प्रभारी छोटेराय किस्कु, प्रखण्ड प्रभारी चिन्ना राव, राजकिशोर प्रसाद, मण्डल प्रभारी पंकज कुमार, रंजीत झा, अजीत रूहीदास,
44-बहरागोड़ा विधान सभा क्षेत्र प्रभारी जोसाई मार्डी, अरूण कुमार सिंह, मण्डल प्रभारी ए आर कैलाश, संदीप मिश्र, अंकुश बनर्जी, नमिता सिंह, राजवीर सिंह, बिजय कुमार , गुरदीप सिंह सोहल, उदय कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र गान जन गन मन गाकर कार्यक्रम समापन की गई।
भवदीय
संजय सिंह आजाद
कार्यालय प्रभारी






