प्रेस विज्ञप्ति
पर्यावरण पहल
12-07-2026
आज स्वदेशी कार्यालय बिस्टुपुर मे पर्यावरण पहल ( सम्बद्ध – स्वदेशी जागरण मंच ) की समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमे इस वर्ष चलने वाले कार्यक्रमों पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
पर्यावरण पहल के संयोजक मनोज सिंह जी ने बताया कि आज अपने ज़िलें मे, राज्य मे और पुरे देश मे कई संगठन है जो लगातार पर्यावरण संरक्षण पर जनजागरूकता अभियान एवं पौधरोपण का कार्यक्रम चला रहे है। हमारी सरकार और विश्व के कई देश भी पर्यावरण के प्रति सजग हो कर इसके संरक्षण की नीतियों को तैयार कर रही है, बावजूद इसके आज पृथ्वी का वातावरण लगातार गर्म हो रहा है। अब समय आ गया है की सभी पर्यावरण हितैषी संगठन एक हो कर एक ठोस रणनीति बनाये जिससे पर्यावरण की रक्षा कम और एक निर्धारित समय के भीतर किया जा सके। यह तभी संभव है जब देश की जनता स्वयं इस अभियान मे सम्मिलित हो।
इसके हेतु पर्यावरण पहल की टीम ने जुलाई, अगस्त और सितम्बर माह मे 600 पौधरोपण और जनजागरण के कार्यक्रम तय किये है। सबकी सहमति से पर्यावरण संरक्षण हेतु कुछ नये आयाम जोड़े गए है जैसे ध्वनि प्रदुषण, जल संरक्षण, वायु प्रदुषण, ऊर्जा संरक्षण, बायोगैस, रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक उपक्रमों का सही उपयोग करने हेतु जनजागरण जिसपर संगठन कार्य करेगा।

स्वदेशी जागरण मंच के प्रान्त प्रचार प्रमुख अमित मिश्रा ने 2016 से संगठन के द्वारा चलाये गए कोल्हान छेत्र मे 8000 पौधरोपण का अभियान, छेत्र के कॉलेज एवं स्कूलों मे पर्यावरण टॉक, क्लीन दलमा अभियान, पर्यावरण संरक्षण हेतु जनजागरण रैली एवं अन्य कार्यक्रमों को बैठक मे रखा। उन्होंने वन विभाग और सारे सहयोगी जिन्होंने हमारे अभियान को सफल बनाने मे मदद किया उन्हें पूरी टीम की ओर से विशेष बधाई दिया प्रेसित किया। उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष भी वन विभाग के DFO सबा आलम जी के सहयोग से 500 पौधों की व्यवस्था उचित मूल्य पर उपलब्ध करा दी गयी है। उन्होंने जमशेदपुर वासियों से पर्यावरण पहल की फेसबुक पेज https://www.facebook.com/share/1DEdyJngAo/ से जुड़ने की अपील की और सभी से पर्यावरण संरक्षण हेतु सुझोव को साझा करने की भी अपील की।
बैठक मे प्रमुख रूप से वर्कर्स कॉलेज के प्रोफेसर अमर सिंह, स्वदेशी जागरण मंच के प्रान्त युवा प्रमुख पंकज सिंह, प्रान्त पर्यावरण प्रमुख डॉ अनिल राय, भा ज पा नेत्री रीता मिश्रा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से प्रोफ़ेसर पुष्कर बाला एवं सुजीत कुमार, ऐ बी एम कॉलेज के प्रोफेसर नवनीत सिंह, दंत चिकित्सक डॉ सतबीर सिंह सैनी, घटशीला के भा ज पा नेता बबलू प्रसाद, वरिष्ठ नागरिक संगठन के टी वी आर राजू, संघ के तृतीय वर्ष प्रशिक्षित देव कुमार जी उपस्थित रहे।






